Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: राज्य की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं। वे अपनी काबिलियत के दम पर आए दिन सफलता के ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं।
राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों ने सैकड़ों बार समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आज हम आपको राज्य की ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसने गुवाहाटी में नेशनल चैंपियन शिप में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर दिया। उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली धावक मानसी नेगी ने 10 हजार किमी वाक रेस में नया रिकॉर्ड अब अपने नाम कर दिया। मानसी ने 47:30.94 मिनट में 10 किमी की वाॅक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। आगे पढ़िए
दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रही। दरअसल आसाम के गुवाहाटी में 37वें जूनियर नेशनल गेम्स हो रहे हैं। गेम्स के 10 हजार मीटर वॉक रेस इवेंट में मानसी नेगी ने कमाल कर दिया। मानसी ने न सिर्फ गोल्ड जीता, बल्कि नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड अपने नाम किया है। ये वास्तव में इस बेटी और पूरे उत्तराखँड के लिए बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दें कि मानसी नेगी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में एथलेटिक्स प्रशिक्षक व उप क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं।