उत्तराखंड: जब जिंदा थी अलका, तब किसी ने नहीं पूछा..अब करोड़ों की प्रॉपर्टी के पीछे पड़े लोग

बुजुर्ग पूनम अलका सिंह की मौत के बाद दो लोग घर में घुसे और वहां से सोने के जेवर ले उड़े। अब तक कई लोगों ने बुजुर्ग महिला का रिश्तेदार होने का दावा किया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
haldwani poonam alka singh: Haldwani Millionaire Woman Poonam Alka Singh Story
Image: Haldwani Millionaire Woman Poonam Alka Singh Story

हल्द्वानी: आज के वक्त में इंसानियत खत्म हो गई है। लालच ने लोगों को इस कदर अंधा कर दिया है कि वो सही-गलत का फर्क करना भूल गए हैं।

Haldwani Millionaire Poonam Alka Singh Story

हल्द्वानी में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां करोड़पति बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसकी संपत्ति हड़पने के लिए वारिसों की कतार लग गई है। इतना ही नहीं दो लोगों ने लाश देखने के बहाने घर में दस्तक दी और बुजुर्ग महिला के जेवर ले उड़े। बुजुर्ग पूनम अलका सिंह हल्द्वानी के नैनीताल रोड क्षेत्र मे रहती थीं। 8 नवंबर को प्रेम कुटीर निवासी पूनम अलका सिंह की मौत हो गई। 9 नवंबर को उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया। पूनम के पास करोड़ों की संपत्ति थी, जिसे कब्जाने के लिए लोग सालों से इंतजार कर रहे थे। जब तक पूनम अलका सिंह जिंदा रहीं, किसी ने उनकी खैर-खबर नहीं ली, लेकिन पूनम के मरते ही कुछ लोग रिश्तेदार बनकर संपत्ति कब्जाने पहुंच गए। दो लोग पूनम का पति और बेटा होने का दावा भी कर रह थे, शव की अंत्येष्टि करना चाहते थे, लेकिन अपने दावे को लेकर ठोस प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए

शनिवार को पुलिस ने पादरी की मौजूदगी में ईसाई रीति-रिवाज से शव की अंत्येष्टि करा दी। अब पता चला है कि रिश्तेदार बनकर पूनम के घर आए इन दो लोगों ने मौके का फायदा उठाकर घर से सोने के कई तोले जेवरात पार कर लिए। नौ नवंबर को शव मोर्चरी पहुंचा तो वहां भी दोनों हमदर्द बनकर पहुंच गए थे। खुद को पूनम का बेटा और पति बताने वाले लोगों ने संपत्ति के लिए अंत्येष्टि को लेकर दावा भी किया था। 59 वर्षीय पूनम अलका सिंह पुत्री प्रवीण चंद्र सिंह 18 बीघा जमीन की मालकिन थीं। अब तक कई लोग पूनम अलका सिंह के रिश्तेदार होने का दावा कर चुके हैं, घर से चोरी भी हुई है। मामले को लेकर एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। घर से जेवर चोरी होने की बात संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा है तो इस कोण की भी जांच करवाई जाएगी।