Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के प्रियांशु कठैत ने रुद्रप्रयाग जिले का नाम रौशन कर दिया है।
प्रियांशु का उत्तराखण्ड क्रिकेट अंडर 19 की टीम में सिलेक्शन हो गया है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूते पर प्रियांशु ने अंडर19 टीम में अपनी जगह बनाई है। उसका सिलेक्शन होने पर उसके परिजनों व उसके प्रशिक्षकों ने उसको शुभकामनाएं दी हैं। सीएयू ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर अंडर 19 के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। प्रियांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच प्रशांत बिष्ट और अपने माता-पिता को दिया है। बता दें कि पूर्व में प्रदेश स्तर पर सभी जिलों से करीब तीस खिलाड़ी अंडर 19 के कैंप के लिए चयनित हुए थे। जिसके बाद उनमें से 16 खिलाड़ियों का चयन मुख्य टीम के लिए हो गया। आगे पढ़िए
प्रियांशु ने मुख्य निर्णायक मैच में 74 रन बनाए। जिसके चलते प्रियांशु अब होने वाले मैच में बतौर बैट्समेन और विकेटकीपर प्रतिभाग करेंगे। इस के साथ भी प्रियांशु को मैच फीस भी मिलेगी। प्रियांशु कठैत मूल रूप से रुद्रप्रयाग के निवासी हैं और बीते कई वर्षों से क्रिकेट एशोसिएशन के कोच प्रशांत बिष्ट से क्रिकेट की बारीकियों को सीख रहे हैं। उनके कोच ने प्रियांशु का सिलेक्शन होने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि प्रियांशु बेहद मेहनती बच्चा है और क्रिकेट को लेकर काफी पैशनेट भी हैं। बिष्ट ने बताया कि प्रियांशु में क्रिकेट खेल को लेकर काफी क्रेज है और वह प्रत्येक दिन मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में प्रैक्टिस करते हैं।