लड़के ने अपनी होने वाली दुल्हन को सस्ता लहंगा दिया तो उसका मूड इस कदर बिगड़ा कि लड़की ने शादी से ही इनकार कर दिया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: bride canceled marriage because of the lehenga In Haldwani
हल्द्वानी: शादी...ऐसा खास मौका, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। खासकर लड़कियां इस मौके पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं।
bride canceled marriage because of the lehenga
महंगी से महंगी और खूबसूरत ड्रेस पहनना चाहती हैं, ताकि हर किसी की नजरें दुल्हन पर ठहर जाएं, लेकिन ऐसा भी क्या शौक जो कि शादी ही तुड़वा दे। हल्द्वानी में यही हुआ है। यहां लड़के ने अपनी होने वाली दुल्हन को सस्ता लहंगा दिया तो उसका मूड इस कदर बिगड़ा कि लड़की ने शादी से ही इनकार कर दिया। लड़के वालों ने शादी के कार्ड छपवा लिए थे, लेकिन बात नहीं बनी तो शादी कैंसिल करनी पड़ी। लड़की हल्द्वानी में रहती है, जबकि होने वाला दूल्हा अल्मोड़ा का था। बताया जा रहा है कि लड़के ने दुल्हन के लिए लखनऊ से 10 हजार रुपये का लहंगा खरीदकर भेजा था, लेकिन ये लहंगा लड़की की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। सस्ता लहंगा देखकर उसका मूड खराब हो गया, और इस कदर खराब हुआ कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया।
लड़के वालों तक खबर पहुंची तो मामला थाने पहुंच गया। लड़के पक्ष वालों ने कहा कि उन्होंने कार्ड भी छपवा दिए थे। लड़का-लड़की की जून में सगाई हुई थी। नवंबर में शादी के लिए तारीख निकाली गई थी, रिश्तेदार घर पर जुटने लगे थे, लेकिन ऐन मौके पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। थाने में दुल्हन और दूल्हे पक्ष के बीच जमकर बहस हुई, पर लड़की शादी करने को राजी नहीं हुई। खैर दोनों पक्ष शादी के लिए तो राजी नहीं हुए, हां दोनों के बीच समझौता जरूर हो गया। समझौते के बाद दोनों पक्ष अपने घरों को लौट गए। सिर्फ एक लहंगे के लिए शादी का टूट जाना, हर किसी हैरत में डाले हुए है। खासकर लड़के के परिजनों को बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।