उत्तराखंड में लगातार तीसरा सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार..2 लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली और उत्तरकाशी के बाद अब पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
pithoragarh car hadsa: Car fell into deep ditch in Pithoragarh
Image: Car fell into deep ditch in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Car fell into deep ditch in Pithoragarh

चमोली और उत्तरकाशी के बाद अब पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां पर एक कार के खाई में गिरने का दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। बीते रविवार को रात के समय जौलजीबी झुलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दोनों ही लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं अंधेरा होने के कारण हादसे का पता सोमवार सुबह चला। स्थानीय लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना तुरंत ही अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया है। अस्कोट थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।