Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के होनहार युवा खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रहे हैं। खासकर क्रिकेट के क्षेत्र में यहां के बेटे-बेटियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
ये सभी अपने शानदार प्रदर्शन से देश-प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं, देहरादून की नंदनी कश्यप ऐसी ही होनहार बिटिया हैं। जल्द ही हम नंदिनी कश्यप को टीम इंडिया की जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौके-छक्के लगाते देखेंगे। नंदनी कश्यप का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ नंदिनी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में ऑल इंडिया वूमेंस सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का चयन किया है। इस टीम में नंदिनी कश्यप भी शामिल हैं। आगे पढ़िए
नंदनी का परिवार देहरादून की नेहरू कॉलोनी मे रहता है। उन्होंने अपने कोच रवि नेगी से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और अपने खेल को सुधारने के लिए खूब मेहनत भी कर रही हैं। अब वो बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम इंडिया में चुनी गई हैं। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने नंदनी के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के कुछ और खिलाड़ी भी भारतीय टीम से खेलते नजर आएंगे। नंदनी का टीम इंडिया में चुना जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। नंदनी को देखकर दूसरी बेटियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राज्य समीक्षा टीम की ओर से नंदनी और उनके परिजनों को शुभकामनाएं।