Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: क्रिकेट का भारत में किस कदर क्रेज है यह तो हम देखते ही हैं। सबसे अधिक पसंद किया जाने वाले इस खेल के पीछे हर उम्र के लोग बेताब रहते हैं और यही वजह है कि क्रिकेट से जुड़ी हर गतिविधि देश और प्रदेश वासियों और खासकर युवाओं को आकर्षित करती है।
ड्रीम 11 की बात की जाए तो अब यह युवाओं की पसंद बनता जा रहा है। कई लोग इस एप्प पर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और कईयों की किस्मत खुली है। अब नैनीताल जिले के चोपड़ा गांव के रहने वाले दीपक सिंह जीना ने महज 49 रुपये लगा कर दो लाख रुपए जीते हैं।नैनीताल जनपद के ज्योलीकोट कस्बे के निकट स्थित चोपड़ा गांव के रहने वाले दीपक सिंह जीना ज्योलिकोट के चोपड़ा गांव के रहने वाले हैं।
उन्होंने सोमवार को डेसर्ट कप सीरीज में सऊदी अरब और बहरीन के बीच खेले गए मुकाबले में टीम लगाई थी।इस मुकाबले को सऊदी अरब ने 32 रनों से जीत लिया। सऊदी अरब के साथ-साथ चोपड़ा गांव के दीपक सिंह जीना की किस्मत भी खुल गई। उन्होंने इस मुकाबले में ड्रीम11 पर 49 रुपये से टीम बनाई थी। केवल ₹49 लगाकर दीपक सिंह जीना ने अपनी लीग में टॉप किया और उन्होंने पहला स्थान प्राप्त करने के बाद दो लाख जीत लिए हैं। इसमें से कुछ राशि कटकर दीपक जीना को मिल जाएगी। वहीं दीपक सिंह जीना ने बताया कि फिलहाल वह नैनीताल में नौकरी करते हैं। दीपक के लखपति बनने की खबर से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।