Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंडी सिनेमा जगत के चमकते सितारे संजय सिलोड़ी अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले हैं।
कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता संजय सिलोड़ी की बीते दिनों सगाई हुई। शिवानी लखेड़ा उनकी जीवन संगिनी बनी हैं। वो जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। अपने चहेते सितारे से जुड़ी ये शानदार खबर पाकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता संजय सिलोड़ी को खूब बधाईयां मिल रही हैं। संजय सिलोड़ी मूलरूप से रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव के रहने वाले हैं। 30 जून 1983 में जन्मे संजय का परिवार दिल्ली में रह रहा है। वो परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रहते हैं। अपने परिवार से बेहद प्यार करने वाले संजय सिलोड़ी हमेशा अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे। उत्तराखंड के कला जगत में नाम कमाने के लिए संजय ने कई सालों तक मेहनत की। उनकी बारहवीं तक की पढ़ाई पूर्वी दिल्ली के संत विवेकानंद स्कूल से हुई। आगे पढ़िए
बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। अपने स्वभाव के संजय बचपन से ही डांस और अभिनय के फील्ड में कुछ बेहतर करना चाहते थे। बॉलीवुड में स्ट्रगल करने की बजाय उन्होंने उत्तराखंडी संस्कृति के लिए कुछ करने की सोची और गढ़वाली, कुमांऊनी और जौनसारी गीतों में अभिनय शुरू कर दिया। लोकगायक गजेंद्र राणा के सुपरहिट गीत बबली तेरो मोबाइल ने उन्हें घर-घर में पहचान दी। तब से संजू ने एक के बाद एक कई हिट वीडियो सांग किए। फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। संजय सिलोड़ी अब विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं।