उत्तराखंड: दूसरी शादी के बाद घर से जेवर कैश लेकर पत्नी फरार, पहले पति को भी दिया था धोखा

युवक ने बताया कि शादी के चार साल तक सब ठीक चला, लेकिन अब पत्नी दो बच्चों संग फरार है। वो घर से जेवर और 2 लाख की नकदी भी ले गई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
rudrapur women absconded: Woman absconded from home with cash jewelry in Rudrapur
Image: Woman absconded from home with cash jewelry in Rudrapur

रुद्रपुर: रुद्रपुर में युवक के साथ शादी के नाम पर बड़ा धोखा हो गया।

Woman absconded with cash jewelry in Rudrapur

शादी के चार साल बाद पत्नी घर से लाखों रुपये और दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। अब पीड़ित पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है, मदद की गुहार लगा रहा है। घटना प्रीत विहार फाजलपुर महरौला क्षेत्र की है। यहां रहने वाले युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने उससे दूसरा विवाह किया था। चार साल तक सब ठीक चला, लेकिन अब वो दो बच्चों संग फरार है। वो घर से जेवर और 2 लाख की नकदी भी ले गई है। युवक के मुताबिक उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। पत्नी के परिवार वाले भी इस साजिश में शामिल हैं। युवक ने बताया कि चार साल पहले काम के दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वो बेसहारा है।

महिला का एक बेटा था। पीड़ित युवक महिला के झांसे में आ गया और उससे शादी कर ली। कुछ समय बाद युवक को पता चला कि महिला पहले पति के घर से भी नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई थी। शादी के बाद दंपति का एक बेटा हुआ। अब महिला एक बार फिर घर से गायब है, वो साथ में दो बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित का कहना है कि जब वो इस बारे मे अपने ससुराल वालों को बताने गया तो उन्होंने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। युवक का आरोप है कि पत्नी के परिवार के सारे लोग उसके साथ इस हरकत में मिले हुए हैं। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।