खुशखबरी: उत्तराखंड के दो जिलों के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, 20 सीटर विमान में सफर करेंगे लोग

इन दोनों क्षेत्रों के बीच 20 सीट फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। हवाई सेवा का संचालन उड़ान योजना के तहत होगा।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand flight booking: Airline booking Uttarakhand Gauchar Chinyalisaur
Image: Airline booking Uttarakhand Gauchar Chinyalisaur

देहरादून: पर्यटन प्रदेश के रूप में मशहूर उत्तराखंड में हवाई सेवाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों से देश के सभी बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

Airline booking Uttarakhand Gauchar Chinyalisaur

साथ ही छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ने की कवायद जारी है। इसी कड़ी अब गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इन दोनों क्षेत्रों के बीच 20 सीट फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। हवाई सेवा का संचालन उड़ान योजना के तहत होगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान सीएम और केंद्रीय मंत्री के बीच प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए छोटे एयरक्राफ्ट की सेवा शुरू करने का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताई।

इस तरह उड़ान योजना के अगले टेंडर में चिन्यालीसौड़ और गौचर के बीच हवाई सेवा शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप विस्तार देने के लिए भूमि का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से शीघ्र भौतिक सर्वे कराने का भी अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सीएम को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में हवाई सेवा से संबंधित सभी प्रस्तावों को जल्द क्रियान्वित किया जाएगा। इस दौरान पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए स्पाइसजेट व बिग चार्टर्ड एयरलाइन को कार्य के आदेश जारी किए गए।