उत्तराखंड: 7 फेरों से पहले दोस्तों के साथ शराब पीने लगा दूल्हा, वापस लौटा तो कैंसिल हो गई शादी

शादी समारोह के दौरान दोस्तों ने दूल्हे को शराब पिला दी। दूल्हा भी एक नंबर का शराबी निकला। शराब का सुरूर सिर पर तारी हुआ तो दूल्हे ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand groom alcohol wedding cancel : Groom drinks alcohol in Haldwani marriage canceled
Image: Groom drinks alcohol in Haldwani marriage canceled

हल्द्वानी: शादी के जश्न में दूल्हे और उसके दोस्तों का अलग ही स्वैग होता है। दोस्त न हों तो महफिल में रंग नहीं जमता, लेकिन ऐसी भी क्या दोस्ती जो दोस्त की शादी ही तुड़वा दे।

Groom drinks alcohol in Haldwani marriage canceled

हल्द्वानी में यही हुआ। यहां शादी समारोह के दौरान दोस्तों ने दूल्हे को शराब पिला दी। दूल्हा भी एक नंबर का शराबी निकला। शराब का सुरूर सिर पर तारी हुआ तो दूल्हे ने समारोह में हंगामा करना शुरू कर दिया। ऐसा उत्पात मचाया की दुल्हन भी बिफर गई और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। घटना हल्द्वानी के बिठोरिया इलाके की है, जहां दूल्हे की एक हरकत ने शादी तुड़वा दी। दूल्हे समेत पूरी बारात को बिना दुल्हन लिए वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बिठोरिया इलाके में रहने वाले युवक की शहर में रहने वाली अमिता (बदला हुआ नाम) से शादी तय हुई थी। रविवार रात गैस गोदाम रोड में मौजूद एक हॉल में शादी का कार्यक्रम था। दूल्हा सज-धज कर, घोड़ी चढ़कर दुल्हन अमिता को लेने पहुंचा।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी खूब आवभगत की, लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हे ने अपना आपा खो दिया। दूल्हा नशे में धुत था। उसने और उसके दोस्तों ने जयमाला के स्टेज पर ही हंगामा शुरू कर दिया। खैर जैसे-तैसे दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामला संभाल लिया और जयमाला की रस्म पूरी कराई, लेकिन रस्म के निपटते ही दूल्हा अपने दोस्तों संग फिर से शराब पीने चला गया। दूल्हे की ये हरकत दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी, कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि शराबी दूल्हे के साथ ही उसके जीजा और दोस्तों ने खाने को लेकर हंगामा किया। दूल्हा शादी के एवज में पांच लाख रुपये कैश और एक कार देने की डिमांड भी कर रहा था। इतना ही नहीं दूल्हे ने खाना खराब होने की शिकायत कर अपने दोस्तों की पार्टी के लिए पैसे भी मांगे। दूल्हे की इन हरकतों के चलते दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।