Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी क्रिकेट के क्षेत्र में खूब नाम कमा रहे हैं।
हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल ऐसी ही शख्सियत हैं। 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल हैं, और आर्यन का प्रदर्शन उनके समकक्ष रहा है। आर्यन जुयाल ने साल 2022-2023 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दो शतक जड़े। 8 पारियों में आर्यन जुयाल ने 494 रन बनाए। उनका औसत 70.57 रहा। आर्यन के बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक भी निकले। घरेलू क्रिकेट में आर्यन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 159 रनों की शानदार पारी खेली। आर्यन का अब तक का करियर बेहद शानदार रहा है।
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में 7 पारियों में 218 रन निकाले थे। उनका औसत 54.50 रहा था और स्ट्राइक रेट 120.44 रहा था। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े। आर्यन जुयाल भारतीय अंडर-19 वनडे टीम की कप्तानी के अलावा भारतीय अंडर-23 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। बता दें कि आर्यन आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े थे। वो उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए अपनी जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभा रहे हैं। आर्यन जुयाल कहते हैं कि वह केवल टीम हित के लिए सोचते हैं। इससे दवाब भी कम होता है और खिलाड़ी को स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी मिलती है। मेरे लिये ये तरीका कारगर रहा है। हल्द्वानी वासियों को भी आर्यन से खूब उम्मीदें हैं। उन्हें उम्मीद है कि दोनों टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन के बाद वो रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।