रुद्रप्रयाग के बंगोली गांव की साक्षी कठैत को बधाई, अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ सलेक्शन

शाबाश, रुद्रप्रयाग की साक्षी कठैत का उत्तराखंड अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ सलेक्शन..पढ़िए साक्षी की कहानी
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
sakshi kathait rudraprayag: Rudraprayag Sakshi Kathait Uttarakhand Under 19 Team Selection
Image: Rudraprayag Sakshi Kathait Uttarakhand Under 19 Team Selection

रुद्रप्रयाग: रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के बच्छणस्यूं बंगोली गांव की साक्षी कठैत ने समस्त जिले को गौरवान्वित किया है।

Sakshi Kathait Uttarakhand Under 19 Team Selection

साक्षी का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के कैंप के लिए हुआ है।साक्षी इन दिनों काशीपुर में चल रहे कैंप में अन्य खिलाडियों के साथ अभ्यास कर रही है। साक्षी कठैत के छोटे भाई प्रियाशुं कठैत का चयन भी उत्तराखण्ड की अंडर 19 टीम में चयन हुआ है और वह इन दिनों मुम्बई में खेल रहे हैं। आगे पढ़िए

साक्षी मूल रूप से बंगोली गांव की रहने वाली हैं। दोनों भाई बहन क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं।।साक्षी कठैत ने बचपन में ही खेल में रूचि दिखाते हुए क्रिकेट में करियर बनाना शुरू किया और भविष्य के लिए खूब अभ्यास शुरू कर दिया।उन्होंने रूद्रप्रयाग से 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद देहरादून में क्रिकेट एसोसिएशन में पंजीकरण किया और लगातार अभ्यास किया। इसका यह परिणाम है कि अब उनका चयन उत्तराखण्ड़ अंडर 19 महिला क्रिकेट कैप में चयन हुआ है। साक्षी कठैत को बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के आधार पर बतौर चयन टीम में हुआ है।