देहरादून में मौजूद है राष्ट्रपति का ‘आशियाना’, जानिए इस आलीशान बंगले की खास बातें

साल 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘आशियाना’ में विश्राम के लिए पहुंचे थे। अब 4 साल बाद आशियाना में एक बार फिर रौनक दिखने वाली है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun President Aashiyana: Dehradun President Bodyguard Estate Aashiyana
Image: Dehradun President Bodyguard Estate Aashiyana

देहरादून: देहरादून की खूबसूरत वादियों में स्थित राष्ट्रपति का ‘आशियाना’ 4 साल बाद एक बार फिर गुलजार होने वाला है।

Dehradun President Bodyguard Estate Aashiyana

8 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून के दौरे पर आएंगी। वह यहां 2 दिनों तक ठहरेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति को दो कार्यक्रमों में शिरकत करना है। देहरादून आने पर वह द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। ऐसा मौका 4 साल बाद आने जा रहा है, जब कि किसी राष्ट्रपति की उपस्थिति आशियाना की शान बढ़ाएगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बात करें तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दून आने के बाद राजभवन जाएंगी। इसके बाद वो आशियाना में रात्रि विश्राम करेंगी। 9 दिसंबर को राष्ट्रपति को पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करना है। इसके बाद वो दून विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यहां आपको द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट स्थित ‘आशियाना’ के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

राजपुर क्षेत्र में 170 एकड़ भूमि में बना आशियाना खूबसूरती की मिसाल है। यहां पर आठ कमरों के साथ सुरक्षाकर्मियों के रहने के लिए दो बैरक और घोड़ों के लिए एक अस्तबल है। द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित आशियाना को राष्ट्रपति के शिमला स्थित आवास के विकल्प के तौर पर चुना गया था। इसमें नए लॉन और सजावटी पौधे लगाए गए हैं। आम और लीची के बगीचे यहां की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। यहां साल 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ठहरे थे। इसके करीब 18 साल बाद साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आशियाना में रात्रि विश्राम किया था। साल 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आशियाना में विश्राम के लिए पहुंचे थे। अब आशियाना में एक बार फिर रौनक दिखने वाली है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यहां सफाई का काम चल रहा है। शासन स्तर पर तैयारियां जारी हैं। शासन ने सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश शासन ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।