Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड एक शिक्षिका ने इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। जी हां इन शिक्षिका का नाम है यशोदा जोशी कांडपाल।
ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ाकोठार में अध्यापिका यशोदा ने अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया है। आपको बता दें कि मलेशिया में 2 से 4 दिसम्बर तक अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स (एशियन)मास्टर्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें यशोदा जोशी कांडपाल ने हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में सिल्वर मेडल जीता। हर्डल्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र और राज्य का नाम रौशन किया है। उत्तराखंड के रामनगर में पली बढ़ी और यहीं से शिक्षा प्राप्त शिक्षिका यशोदा(जोशी) कांडपाल में गजब का खेल कौशल है। यशोदा की प्रारंभिक शिक्षा जी पी पी कन्या इंटर कालेज व उच्च शिक्षा पी एन जी पी जी महाविद्यालय से हुई है। उनकी माता जी, भाई का परिवार रामनगर लक्ष्मी विहार में रहता है। उनकी छोटी बहन मंजू पाठक शिक्षिका हैं। राज्य समीक्षा की तरफ से यशोदा जोशई कांडपाल को हार्दिक बधाइयां।