उत्तराखंड: रेलवे अफसर ने 7 हजार रुपये में बेच दिया ईमान, रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

रेलवे अधिकारी ने व्यापारी से माल बुकिंग के एवज में 7 हजार की रिश्वत मांगी थी। पढ़िए उ्तराखंड से ये शर्मनाक खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
railway officer bribery arrest lalkuan: Railway officer arrested while taking bribe in Haldwani Lalkuan
Image: Railway officer arrested while taking bribe in Haldwani Lalkuan

लालकुआं: कहते हैं लालच इंसान को कहीं का नहीं छोड़ता। अब हल्द्वानी में ही देख लें, यहां रेलवे के एक अधिकारी को सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते धर दबोचा।

Railway officer arrested taking bribe in Lalkuan

अधिकारी ने सिर्फ 7000 रुपये के लिए अपना ईमान बेच दिया था। सीबीआई को उक्त अधिकारी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ऐसी ही एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ बरेली एक व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। आगे पढ़िए

शिकायत में व्यापारी ने बताया कि आरोपी वाणिज्य अधीक्षक ट्रेन में माल बुकिंग के एवज में अक्सर रिश्वत मांगता है। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। जब तक रिश्वत न दो, तब तक काम नहीं होता। व्यापारी को हावड़ा ट्रेन में माल की बुकिंग करानी थी। इसके एवज में वाणिज्य अधीक्षक ने फिर से 7000 रुपये की रिश्वत मांगी। परेशान व्यापारी ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की और आरोपी वाणिज्य अधीक्षक को 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।