ये है उत्तराखंड में रोमांच के शौकीनों का नया ठिकाना, 15 दिसंबर से शुरू होगी बुकिंग..पढ़िए डिटेल

शांति चाहते हैं तो चले आइए रामनगर के ट्री हाउज़ ramnagar tree house में, 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, एक दिन का इतना होगा किराया
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
ramnagar tree house booking : Uttarakhand Ramnagar Tree House Booking Details
Image: Uttarakhand Ramnagar Tree House Booking Details

रामनगर: अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों के साथ या खुद के साथ एकांत में वक्त बिताना चाहते हैं तो यह खबर आपकी बहुत मदद करेगी।

Ramnagar Tree House Booking Details

बहुत लंबे समय बाद उत्‍तराखंड के रामनगर में ऊंचे पेड़ों पर बने कमरों में रात में ठहरने की पर्यटकों की इच्छा पूरी होने वाली है। जी हां, ट्री हाउज़ में कौन नहीं रहना चाहता है। अब रामनगर में ट्री हाउज़ में रहने का सपना पूरा होगा। इसमें घने जंगल के बीच रात में पेड़ में ठहरने जैसा रोमांच मिलेगा। 15 दिसंबर से फाटो पर्यटन जोन में ट्री हाउस पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। वन विभाग ने ट्री हाउस में एक रात ठहरने का किराया दो हजार रुपये तय किया है। यह ट्री हाउस एक ऊंचे पेड़ में बनाया गया लकड़ी से निर्मित कमरा है। इसमें घने जंगल के बीच रात में पेड़ में ठहरने जैसा रोमांच मिलेगा......

वन विभाग ने यहां ठहरने के शुल्क के अनुमोदन के लिए प्रमुख वन संरक्षक देहरादून को भेजा था। करीब आठ माह बाद भी प्रमुख वन संरक्षक की ओर से इसका शुल्क तय नहीं हो पाया है। ऐसे में सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा था। वहीं दूसरी ओर पर्यटक भी यहां ठहरने के लिए उत्सुक हो रहे थे। तो अब आखिरकार डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि 15 दिसंबर से ट्री हाउस को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। राज्य में वन विभाग के वन विश्राम गृह का एक रात का किराया एक हजार रुपये तय है। अभी ट्री हाउस का वन विभाग ने अलग से कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया है। ऐसे में वन विभाग ने राज्य के वन विश्राम गृहों के शुल्क के आधार पर ही ट्री हाउस का दो गुना शुल्क तय कर दिया है। ट्री हाउस का शुल्क वन विभाग से स्वीकृत होने के बाद इसकी बुकिंग एडवांस आनलाइन होगी। इसके लिए विभाग वेबसाइट तैयार कर रहा है। फिलहाल ऑफलाइन बुकिंग की जाएगी।