Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
यहां प्रेमी को पाने के लिए युवती ने परिजनों से उसका सच छिपाया। युवती ने परिजनों से कहा कि प्रेमी आर्मी में अफसर है। जिसके बाद परिजन प्रेमी जोड़े की शादी के लिए तैयार हो गए। गुरुवार को दोनों की शादी थी, लेकिन फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुल गई। जिसके चलते शादी टूट गई। रातभर हंगामा चलता रहा। विवाद इतना बढ़ गया पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना धारा चौकी क्षेत्र की है। यहां एक होटल में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ। शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों की कानाफूसी ने दूल्हे का सच सामने ला दिया। जिसके चलते शादी टूट गई। आगे पढ़िए
दरअसल लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भर दी। गुरुवार को शादी थी। तभी रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। इससे लड़की के परिजनों को पता चल गया कि लड़का आर्मी ऑफिसर नहीं है। बस यहीं से बवाल शुरू हो गया। युवती के परिजनों ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन शादी नहीं हो सकी। हालांकि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे से प्यार करने और साथ में रहने की बात कही है।