Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: इन दिनों ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए कई लोग शादी के बंधन में बन रहे हैं। कई लोगों को अच्छे रिश्ते भी मिले हैं मगर कभी-कभी ऑनलाइन रिश्ता भी गलत और फेक हो सकता है।
देहरादून में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला यहां पर ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दो लोग आपस में मिले। लड़के ने अपनी प्रोफाइल में खुद को आर्मी अफसर बताया था जबकि लड़की एक डेंटिस्ट है। दोनों के बीच में मुलाकाते हुईं और बात शुरू हुई और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। मगर शादी से बस कुछ ही दिन पहले लड़के की असलियत सामने आई और यह पता लगा कि लड़का आर्मी बैकग्राउंड से नाता नहीं रखता है। जिसके बाद शादी को आनन-फानन में तोड़ दिया गया और लड़की ने लड़के के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है और धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। शादी करने के लिए होटल में पहुंचे दूल्हे की पोल उस समय खुल गई जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की कुंडली निकलवा दी। आरोपित खुद को लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर डेंटिस्ट से शादी करने जा रहा था, लेकिन प्लाटून से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति लेफ्टिनेंट कर्नल नहीं है। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया और शहर कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार, मैट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी डाट काम में युवती (डेंटिस्ट) की मुलाकात मोहकमपुर निवासी रोहित राणा से हुई। रोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग के कालीमठ का रहने वाला है। आरोप है कि रोहित ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताते हुए जम्मू कश्मीर में तैनात बताया था। कुछ दिनों से दोनों बातचीत कर रहे थे। इस बीच दोनों कई बार मुलाकात भी कर चुके थे। ऐसे में दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में शादी होनी थी। दुल्हन के हाथों में मेहंदी सज गई थी। दुल्हन पक्ष से काफी रिश्तेदार आए हुए थे, जबकि दूल्हा पक्ष से सिर्फ दूल्हे के कुछ दोस्त ही आए थे। इस पर दुल्हन पक्ष से आए एक रिश्तेदार को दूल्हे पर संदेह हुआ। वह खुद सेना में अधिकारी हैं। उन्होंने रोहित से पूछा कि आप सेना में कौन सी पलटन में हैं।जब रोहित ने सेना की किसी पलटन का नाम लिया तो उन्होंने उक्त पलटन के वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क करके पूछा तो पता चला कि उक्त पलटन में रोहित राणा नाम का कोई भी लेफ्टिनेंट कर्नल नहीं है। यह बात उन्होंने दुल्हन पक्ष को बता दी।आरोपित की पोल खुलने पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया और उसके खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी।इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि रोहित पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पत्नी सेना में नर्सिंग पद पर तैनात है। वहीं युवती दांतों की डाक्टर (डेंटिस्ट) है, जिसका देहरादून में अपना क्लीनिक है। इस मामले में रोहित राणा के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस गहराई से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।