यूएसनगर में एक्टिव यह बदमाश बेहद शातिर हैं। वह महिला दोस्तों के साथ जाने वाले युवकों को अपना शिकार बनाते हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: vicious woman made gang in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: यूएसनगर में इन दिनों कुछ युवकों ने कोहराम मचा रखा है। यह युवक उन लड़कों को अपना टारगेट बनाते हैं जो अपनी महिला मित्र के साथ में घूमते हैं।
Vicious woman made gang in Udham Singh Nagar
हाल ही में उन्होंने फाइनेंस कर्मी बनकर जगतपुरा में युवक से जबरन 20 हजार रुपये एटीएम से निकलवा लिए थे। लूट करने वाले बदमाश बेहद शातिर हैं। वह महिला दोस्तों के साथ जाने वाले युवकों को अपना शिकार बनाते हैं। जब युवक अकेला मिलता है तो उसे महिला के साथ बनाई गई वीडियो दिखाकर पहले ब्लेकमेल का प्रयास करते हैं, सफलता न मिलने पर जबरन लूटपाट करते हैं। इसकी पुष्टि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में की है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि हाल ही में पीड़ित सुशांत से कुछ बदमाशों ने जबरन बीस हज़ार रुपए लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित सुशांत से 20 हजार लूटने वाले दो बदमाश अंकित यादव और रिंपू को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़िए
इस दौरान गिरोह का सरगना सुखविंदर सिंह और खजान सिंह भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि वे लोग महिला दोस्त के साथ अकेले जाने वाले युवकों को अपना टारगेट बनाते हैं। इसके लिए वह उनकी वीडियो भी बनाते हैं, साथ ही उनका पीछा भी करते हैं। जब युवक अकेला मिलता है तो वे लोग उसे फाइनेंस कर्मी बनकर रोक लेते हैं और फिर वीडियो दिखाकर ब्लेकमेल कर रुपये ऐंठने का प्रयास करते हैं। जब इससे भी बात न बनती है तो वह जोर जबरदस्ती उनसे रुपये लूटते हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पूछताछ में अंकित यादव और रिंपू ने बताया कि यह उनका पहला मामला है। जबकि फरार सरगना सुखविंदर सिंह और खजान सिंह इस तरह की वारदात पहले भी अंजाम दे चुके हैं।फरार सरगना सुखविंदर सिंह पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, लूट समेत अन्य अपराध के पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।