Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: प्रदेश की होनहार बेटियां चुनौतियों पर जीत हासिल कर खेलों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हर दिन नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
इसी कड़ी में एक अच्छी खबर चमोली के देवाल से आई है। यहां रहने वाली छात्रा भारती मिश्रा ने राज्य स्तरीय जूनियर क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी कूद में गोल्ड जीतकर जिले और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। भारती का परिवार देवाल विकासखंड में रहता है। कैल गांव की रहने वाली भारती नवदीप चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा हैं। होनहार एथलीट भारती राज्य स्तर पर जीत हासिल करने के बाद अब नेशनल लेवल पर खेलेंगी। बता दें कि 6 से 8 दिसंबर तक रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में नौंवी विद्यालयी राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता-2022-23 का आयोजन किया गया था। इस दौरान लंबी कूद में देवाल की भारती मिश्रा पहला स्थान पाने में सफल रहीं। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। आगे पढ़िए
भारती के शिक्षकों ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलों से खूब लगाव रहा है। इससे पहले भारती ने जिला स्तर पर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। अब राज्य स्तर पर जीत हासिल करने के बाद भारती नेशनल लेवल पर खेलने के लिए तैयार है। भारती के पिता दिवाकर मिश्रा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, जबकि माता भगवती देवी गृहणी हैं। दोनों ही बेटी की उपलब्धि से गर्वित हैं। भारती ने कहा कि वो भविष्य में आर्मी में भर्ती होना चाहती हैं, ताकि उन्हें देश की सेवा करने का अवसर मिल सके। भारती की जीत से देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।