Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: यूकेएसएसएससी की तरह भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भी अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
आपको बता दें कि 18 दिसंबर को उत्तराखंड में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्रों में पेपर पहुंचाने और परीक्षा करवाने में निर्वाचन आयोग जैसी सतर्कता दिखने को मिलेगी। उधर उत्तरकाशी में 29 परीक्षा केंद्रों पर 7358 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। UKSSSC की परीक्षाओं में नकल करवाने और पेपर लीक मामले के तमाम खुलासों में उत्तरकाशी काफी चर्चाओं में रहा है। पेपर लीक के मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत अभी न्यायिक हिरासत में है। अब भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी स्थिति न हो, इसके लिए भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बेहद ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। लोक सेवा आयोग की ओर से 18 दिसंबर को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया गया है। उत्तरकाशी जिले की गंगा घाटी में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उधर यमुना घाटी में नौ परीक्षा केंद्र हैं।