Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
खटीमा: उत्तराखंड के सीमांत जनपद खटीमा से एक दुखद खबर आ रही है। यहां उत्तर प्रदेश सीमा से लगी सुरई वन रेंज में एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जंगल में कुछ युवक लकड़ी बीनने गए थे। इनमें से कुछ युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। बाकी युवकों के हल्ला मचा देने के बाद बाघ वहां से भागा। इसके बाद वन विभाग की टीम को इस बात की खबर की गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेजा। वन विभाग द्वारा मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। सुरई वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुखदेव सिंह मुनि ने मीडिया को कुछ जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि भरतपुर गांव के कुछ युवक जंगल में लकड़ी बीनने आए थे। अचानक घात लगाकर बैठे बाघ ने युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक परितोष हलदार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवाया गया है। मुआवजा राशि के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।