Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यह खबर किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यह खबर नानकमत्ता के एक ऐसे युवक या स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट की है जिसको सिंगर बनना था।
मगर जब उसकी आवाज का जादू परदे पर नहीं चला तो वह चरस तस्करी के अपराध में उतर गया और शार्ट कट के झांसे में आ गया। हम बात कर रहे हैं छिंदर उर्फ सुखविंदर सिंह की जिनको गाने का शौक था। उसने अपने पैशन को प्रोफेशन बनाने का प्रयास किया। इसके लिए उसने पंजाब में रह कर गाने लिखे और गाए भी। मगर उसकी आवाज का जादू परदे पर नहीं चला तो वह चरस तस्करी में उतर गया। लेकिन इस शॉर्टकट ने छिंदर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। नानकमत्ता निवासी छिंदर सिंह को गाने का शौक चढ़ा तो वह अपने पैशन को लेकर वर्ष 2018 में पंजाब चला गया। आगे पढ़िए
उसने वहां चार गाने भी गाए। इसकी एलबम यू-टयूब पर भी डाली। परंतु उसने बहुत स्ट्रगल किए, खूब धक्के खाए पर उसको न प्रसिद्धि मिली और न ही पैसा। हार कर वह 2019 में पंजाब से वापस नानकमत्ता आ गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात पहले से ही चंपावत से चरस की तस्करी करने वाले मेजर सिंह उर्फ मैनेजर सिंह के साथ हुई।छिंदर मेजर सिंह के पैसा कमाने के बताए शार्ट कट के झांसे में आ गया और वह मेजर सिंह के साथ चंपावत से चरस की तस्करी में जुट गया। लेकिन नशा तस्करी की लत ने उसे जेल सलाखों के पीछे जाने को मजबूर कर दिया। पुलिस को छिंदर सिंह से चंपावत के मुख्य तस्कर के संबंध में भी अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलभट्टा पुलिस नशे के कारोबार के मुख्य आरोपित को पकड़ने के लिए प्लानिंग कर रही है।