उत्तराखंड में सड़क पर महिला पर्यटक का ड्रामा, दारु पीकर फाड़े कपड़े, लोगों को दी गालियां

शराब का सुरूर सिर पर तारी हुआ तो महिला राह चलते लोगों को गालियां देने लगी। इतना ही नहीं महिला ने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
nainital women tourist : Women drunk and tear her clothes in nainital
Image: Women drunk and tear her clothes in nainital

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नशे में धुत महिला पर्यटक ने खूब बवाल किया।

Women drunk and tear her clothes in nainital

शराब का सुरूर सिर पर तारी हुआ तो महिला राह चलते लोगों को गालियां देने लगी। इतना ही नहीं महिला ने एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। घटना के वक्त महिला का पति भी उसके साथ था, लेकिन वो भी पत्नी को राहगीरों संग बदसलूकी करते देखता रहा। बाद में पुलिस ने महिला और उसके पति को बस में बैठाकर सख्त चेतावनी देते हुए गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति संग मुंबई से आई हुई थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वो तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पहुंची और वहां से गुजर रहे लोगों को गालियां देने लगी। हो-हल्ला करने के साथ ही वो राहगीरों को पकड़ कर हंगामा करने लगी। महिला को नशे में धुत देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना से शर्मसार युवक किसी तरह वहां से भाग निकला। महिला के साथ उसका पति भी था, और वो भी नशे में था। पति-पत्नी बीच सड़क पर शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी ने पति के हाथ से शराब का पव्वा छीन लिया तो वह भी भड़क उठा। हंगामे की सूचना पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति-पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। बाद में पुलिस ने महिला के पति को सख्त हिदायत दी और उसे कहा कि वो अपनी पत्नी को ले जाए। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ बस स्टेशन की ओर चली गई। नैनीताल में पर्यटकों द्वारा नशे में बदसलूकी करने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। शुक्रवार को यहां एक बार फिर ऐसी ही घटना देखने को मिली। पूरे शहर में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।