Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हमारे उत्तराखंड में प्रतिभाशाली और जांबाज लोगों की कमी नहीं है। अगर कहीं कमी है तो वह है उनको सही समय पर मौका नहीं देने की, उनके टैलेंट को दबाने की।
मगर उत्तराखंड की इस बेटी ने पहाड़ की तमाम रूढ़िवादी और तोड़ते हुए पहाड़ की लड़कियों के लिए एक कीर्तिमान और उदाहरण स्थापित किया है। प्रीति नेगी ने यह साबित कर दिया है कि मन में इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। प्रीति नेगी ने पूरे देश एवं देवभूमि का नाम रोशन किया है और उन्होंने पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है। प्रीति नेगी ने अफ्रीका द्वीप की सबसे ऊंची चोटी Mt. Kilimanjaro को महज 3 दिन में साइकिल से सफलतापूर्वक चढ़ाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले इस सबसे ऊंची चोटी को साइकिल से 4 दिन में फतह करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की समर खान ने बनाया था और अब उत्तराखंड की प्रीति नेगी ने 18 दिसंबर 2022 को 3 दिन में साइकिल से इस कठिन चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर समर खान का रिकॉर्ड 3 दिन में तोड़ कर इतिहास रच दिया है।