Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को नहर किनारे छोड़ दिया। बच्ची कंबल में लिपटी हुई थी। क्षेत्र के दो लोगों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो वो उसे थाने ले गए। बच्ची के पास से एक पोटली भी मिली। जिसमें से एक पर्ची मिली है। इसमें महिला ने लिखा है कि उसकी और भी बेटियां हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वो इस बच्ची की अच्छी देखभाल नहीं कर सकती। घटना विकासनगर क्षेत्र की है। सोमवार दोपहर अनूप सिंह निवासी छोटूवाला और उनकी बेटी नीलम अंबाड़ी नहर के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कंबल में लिपटी बच्ची दिखाई दी। आगे पढ़िए
उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन बच्ची के परिजनों का पता नहीं चला। तब दोनों बच्ची को थाने ले आए। पुलिस ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची के पास से एक पोटली भी मिली है। जिसमें साबुन आदि सामान रखा था। इसमें एक पर्ची भी मिली, जिसमें परिवार ने अपनी लाचारी बताई है। इसमें लिखा है कि परिजन गरीब होने की वजह से बच्ची की परवरिश नहीं कर सकते। इस संबंध में सभी पुलिस थानों और चौकियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बच्ची को बाल शिशु कल्याण केंद्र, केदारपुरम, देहरादून भेज दिया है। अब उसके माता-पिता की तलाश की जा रही है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।