Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा के दुखालखोला में रहने वाले प्रवीण कुमार ने ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर 20 लाख रुपये जीते हैं। प्रवीण ने गेमिंग ऐप पर श्रीलंका लीग के दौरान जाफा किंग व कोलंबो स्टार के बीच खेले गए मैच में टीम बनाई थी। किस्मत ने प्रवीण का साथ दिया और वो 20 लाख की रकम जीतने में कामयाब रहे। मैच खत्म होने के बाद प्रवीण को जैसे ही लाखों रुपये जीतने का मैसेज आया वो और उनका परिवार खुशी से झूम उठे। प्रवीण ने बताया कि वो बीते कुछ समय से वो ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर दांव लगा रहे थे और इस बार सचमुच उनकी किस्मत चमक गई। जैसे ही उन्हें विजेता बनने की सूचना मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आगे पढ़िए
प्रवीण ने बताया कि 3 साल पहले भी उन्होंने ड्रीम इलेवन में टीम बनाई थी, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने टीम बनाना छोड़ दिया। उनके भाई भरत कुमार और दोस्तों ने उन्हें दोबारा टीम बनाने को कहा था। इसके बाद वो हफ्ते भर पहले से टीम बना रहे थे। अब प्रवीण फैंटेसी टीम बनाकर 20 लाख रुपये जीते हैं। प्रवीण शहर के एक निजी बैंक में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 20 लाख की रकम में से 30 प्रतिशत रकम टैक्स के तौर पर कट गई। बाकी के 14 लाख रुपये उनके ड्रीम इलेवन खाते में आ गए हैं। इस तरह हफ्ते भर में ही प्रवीण लखपति बन गए। उनकी इस जीत से परिवार में जश्न का माहौल है।