उत्तराखंड में कोहरे का असर: कई फ्लाइट कैंसिल, कई ट्रेनें रद्द..पढ़िए पूरी डिटेल

Uttarakhand weather report: घने कोहरे की वजह से उत्तराखंड में फ्लाइट रद्द, लंबी दूरी की ट्रेन कैंसिल
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand fog train flight cancellation list: uttarakhand weather report flight train cancellation list
Image: uttarakhand weather report flight train cancellation list

देहरादून: उत्तराखंड में प्रचंड ठंड पड़ने के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण हवाई, सड़क और रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है।

Uttarakhand flight train cancel due to fog

दिल्ली देहरादून के बीच सुबह की दो उड़ाने कैंसिल हो गईं। घने कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें भी कैंसिल हैं। बुधवार को इस कारण दिल्ली देहरादून के बीच सुबह की दो उड़ाने संभव नहीं हो पाईं। इधर, रेलवे ने भी हरिद्वार आने वाली लंबी दूरी कई ट्रेनों को फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। सड़क यातायात का समय भी वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण बढ़ गया है। दरअसल बुधवार सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली दो फ्लाइट संभव नहीं हो पाईं। इसमें दिल्ली चलकर देहरादून आने वाली सुबह सात बजे की इंडिगो और साढ़ सात बजे एलाइंस एयर की फ्लाइट निरस्त रही। वहीं पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर आनी वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर पहुंची। 11 बजे तक मौसम साफ हो गया था और विजिबिलिटी की कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं ट्रेन जर्नी भी काफी हद तक प्रभावित हो रही हैं। हरिद्वार में कोहरे के कारण जनता एक्सप्रेस, लोकमान हरिद्वार, प्रयागराज ऋषिकेश, कुंभ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द का गई हैं।

इसके अलावा गंगानगर एक्सप्रेस 28 फरवरी तक हरिद्वार से सहारनपुर के बीच रद्द की गई हैं। रुड़की से होकर 30 से अधिक जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। चंडीगढ़ और जनशताब्दी आदि ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो से साढ़े 11 घंटे तक लेट हो रही है। वहीं घने कोहरे की वजह से सड़क परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर कोहरे के कारण रात को चलने वाली बसें प्रभावित हुई हैं। हरिद्वार से रूपड़िया जाने वाली बस सामान्य दिनों में 14 घंटे में पहुंचती है। कोहरे के कारण 20 घंटे तक का समय लग रहा है। वहीं हल्द्वानी से कानपुर रूट की बस कोहरे के चलते करीब चार घंटा लेट हो रही है। देहरादून- दिल्ली रूट पर सुबह और रात की सेवाएं तीन घंटे लेट हो रही हैं। हरिद्वार वाया मथुरा भरतपुर से जयपुर पहुंचने में 13 घंटे के बजाए 20 घंटे लग रहे है। वही दिल्ली चंडीगढ़ पर रुड़की डिपो की बसों का संचालन होता है। रोजाना 19 बसें दिल्ली जाती है। जिनमें से चार बसों का संचालन सुबह चार बजे से छह बजे के बीच होता है। कोहरे के कारण दिल्ली के सफर में उनको भी एक घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।