मुख्यमंत्री ने नई भर्ती के ऐलान के साथ ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर भी बड़ा अपडेट दिया है। आप भी पढ़ लीजिए
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Police Constable Recruitment 2023
देहरादून: खाकी वर्दी पहन समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती होगी।
Uttarakhand Police Constable Recruitment 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कांस्टेबल के एक हजार नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अधिकारी जनता का फोन जरूर उठाएं। अधिकारी इसको अपनी आदत में शामिल करें। अगर कोई अधिकारी बैठक में व्यस्त है और किसी फोन आ रहा है तो बाद में उक्त नंबर पर फोन कर जानकारी जरूर लें। ये बात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड पुलिस मंथन, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर हुए कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि जिन 1521 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवान अस्थायी सेवा देंगे। साइबर क्राइम रोकने के लिए अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थाने में साइबर थाने भी खोले जाएंगे। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का पालन करने वालों के साथ पुलिस 'मित्र पुलिस' की तरह ही व्यवहार करेगी। यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मामले में उच्च न्यायालय ने एसआईटी की जांच को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि हम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। एसआईटी की ओर से मजबूत चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है। सरकार लगातार केस की निगरानी कर रही है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने महिला सुरक्षा के लिए जारी गौरा शक्ति ऐप को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐप पर अभी तक 45 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन, आईजी एपी अंशुमान समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।