Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
यहां सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सेना के 16 सैनिक शहीद हो गए, जिनमें उत्तराखंड के रहने वाले रविंद्र सिंह थापा भी शामिल हैं। देर रात परिजनों को सेना के अधिकारियों ने जवान की शहादत की सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। शहीद रविंद्र सिंह का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। वो मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रहने वाले थे। शहीद रविंद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, 10 साल का बेटा पीयूष और 3 साल की बेटी इशिका है। बच्चे अभी छोटे हैं, असमय ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया। आगे पढ़िए
जब से रविंद्र की शहादत की खबर घर पहुंची है, वहां कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर सुन शहीद फौजी के घर में ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने बताया कि इन दिनों जवान रविंद्र सिंह की ड्यूटी पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में थी। ड्यूटी पर जाते वक्त उन्होंने जल्द ही वापस घर आने का वादा किया था। बच्चे भी पिता के घर लौटने की राह देख रहे थे, लेकिन शुक्रवार रात रविंद्र को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना का वाहन पलटने पर वह सड़क हादसे में शहीद हो गए हैं। इस हादसे में देश ने अपने 16 जांबाजों को खो दिया।