उत्तराखंड में बीच सड़क पर लड़कियों में गैंगवॉर, फेसबुक कमेंट को लेकर चले लाठी डंडे..देखिए वीडियो

रुड़की टॉकीज के पास एक होटल के बाहर कुछ लड़कियां, दूसरे को पीटते हुए नजर आईं। देखिए वीडियो
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Girls fighting on road in Roorkee: girls fighting on road in Roorkee Video goes viral
Image: girls fighting on road in Roorkee Video goes viral

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में गजब हो गया। यहां पर रुड़की टॉकीज के पास एक होटल के बाहर कुछ लड़कियां, दूसरे को पीटते हुए नजर आईं।

Girls fighting on road in Roorkee Video goes viral

केवल यही नहीं यह लड़कियां एक दूसरे के ऊपर लाठी-डंडे बरसाती हुई भी नजर आईं। पुलिस ने चारों लड़कियों को थाने बुलाया और सभी के चालान काटे गए। किसी ने इस पूरी घटना की वीडियो बना दी जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल बीते शनिवार की देर रात को रुड़की टॉकीज के पास एक होटल के बाहर कुछ लड़कियों के बीच में जमकर मारपीट हुई जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। अब सनवाल ये है कि आखिर ये लड़ाई हुई क्यों? बताया जा रहा है कि इनमें से एक लड़की डांसर है, जिसने हाल ही में फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो पर बाकी लड़कियों ने ऐसे कमेंट किए कि लड़की का पारा हाई हो गया। इसके बाद, जो हुआ…उसका नजारा सड़क पर सभी ने देखा। इस वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की पर बुरी तरह डंडे बरसाते हुई नजर आ रही है। आगे देखिए वीडियो

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात को 8 से 10 लड़कियां होटल से बाहर निकलीं। जहां उनके बीच में कहासुनी हुई और सड़क पर पहुंचते ही मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी वीडियो बना कर वायरल करदी। वीडियो में एक लड़की ने दूसरी लड़की को पकड़ रखा है और तीसरी लड़की उसके ऊपर डंडे बरसा रही है। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामले की कार्यवाही की जाएगी।