इस मुर्गी ने ऐसा क्या किया है, ये भी आपको बताते हैं। उसने एक दिन में 31 अंडे देने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Almora hen gave 31 eggs in one day
अल्मोड़ा: आपने सोने के अंडे देने वाली मुर्गी की कहानी तो सुनी होगी, वो कहानी झूठी है या सच्ची ? इसका जवाब बाद में ढूंढिएगा…
Almora hen gave 31 eggs in one day
पहले आपको त्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण लिए चलते हैं। यहां एक मुर्गी इन दिनों चर्चाओं में है। यूं कहिए कि ये मुर्गी सोशल मीडिया पर सुपरस्टार बन गई है। इस मुर्गी ने ऐसा क्या किया है, ये भी आपको बताते हैं। उसने एक दिन में 31 अंडे देने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जिसके बाद मुर्गी और उसके अंडे देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। एक मुर्गी लगातार अंडे दिए जा रही है। इसे प्राकृतिक की देन कहें या फिर कोई चमत्कार। लेकिन मुर्गी ने एक ही दिन में 31 अंडे देकर लोगों को दांतों तले अंगुली चबाने को मजबूर कर दिया है। अब माना जा रहा है कि ये मुर्गी कहीं विश्व रिकॉर्ड न बना ले। इसकी की संभावना जताते हुए इस घटना को गिनीज बुक में दर्ज करवाने की मांग की जा रही है। भइकियासैंण तहसील के बासोट में गिरीश चंद्र बुधानी ने ये मुर्गी पाली हुई है।
मूंगफली और लहसुन की शौकीन इस मुर्गी ने अलग ही कारनामा कर दिया है। 25 दिसंबर यानी रविवार की शाम करीब पांच बजे जब गिरीश अपने घर पहुंचे तो उनकी मुर्गी लगातार दो-दो करके अंडे देती जा रही थी। सुबह आठ बजे से अंडे देने का दौर शुरू हुआ और पूरे दिन भर रुक-रुककर ये प्रक्रिया चलती रही। रात करीब 10 बजे तक इस चमत्कारी मुर्गी ने 31 अंडे दिए। सिर्फ इतना ही नहीं, 3 दिनों के भीतर उसी मुर्गी ने 44 अंडे दे दिए। घटना के बाद पूरे भिकियासैंण में ये बात तेजी से फैलने लगी। यानी मुर्गी स्टार बन गई। इस मुर्गी को देखने के लिए गिरीश चंद्र बुधानी के घर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है। बताया जा रहा है कि उनकी दो मुर्गियां हैं और वो मुर्गियों को सामान्य भोजन के साथ ही मूंगफली भी खिलाते हैं। मुर्गी रोजोना करीब 200 ग्राम मूंगफली खा लेती है। आंखों के सामने मुर्गी के अंडे देने की घटना देख परिवार के सभी लोग चौंक गए। उन्हें मुर्गी के स्वास्थ्य के प्रति भी भय होने लगा। लेकिन पशु चिकित्सक ने उन्हें मुर्गी के पूरी तरह स्वस्थ होने की बात कही। है न गजब की खबर, उत्तराखंड की ये मुर्गी अब वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना ले, तो कोई हैरानी की बात नहीं