Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: इन दिनों हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटा है। पिथौरागढ़ के लोगों के लिए भी आने वाला साल बेहद खास होने वाला है। जिले को हवाई सेवा की सौगात जो मिलने जा रही है।
आने वाले साल में पिथौरागढ़ जिले से देहरादून, पंतनगर और हिंडन के लिए 20 सीटर विमान सेवा शुरू हो जाएगी। साल 2023 में जनवरी की समाप्ति पर 31 जनवरी से जिले के लोग विमान सेवा की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंबे समय से जिले में हवाई सेवाएं शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे। इसे लेकर उन्होंने पीएम से भी मुलाकात की थी। बाद में दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले में हवाई सेवाएं शुरू कराने का अनुरोध किया था। उनके प्रयास रंग लाए। आगे पढ़िए
आने वाले साल में पिथौरागढ़ के लोगों को हवाई सेवाएं मिलने लगेंगी। यहां से उड़ान योजना के तहत देहरादून, पंतनगर व हिंडन के लिए विमान सेवा का संचालन किया जाएगा। इस मार्ग में उड़ान के लिए पहले सरकार को कोई विश्वसनीय विमान कंपनी नहीं मिल रही थी। साल 2020 में हेरिटेज एविएशन के विमान से यहां किसी तरह यात्री सेवा शुरू कराई गई, लेकिन कोरोना काल में ये सेवा भी बंद हो गई। तब से जिले में हवाई सेवा के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से देहरादून, हिंडन, पंतनगर मार्ग पर विमान सेवा देने के लिए दो कंपंनियां तैयार हैं। उच्च स्तर से हो रही कार्यवाही के चलते सीमांत जिले में जल्द ही नियमित हवाई सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी फायदा होगा।