Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नैनीडांडा में लंबे समय से गुलदार की वजह से लोगों के बीच में दहशत मच रखी है। अंधेरा होते ही लोग अपने-अपने घरों के अंदर दुबक रहे हैं।
वजह है गुलदार का आतंक। नैनीडांडा ब्लाक के हर क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहे हैं। गुलदार कई लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है जिस वजह से लोगों के बीच में गुलदार को लेकर खौफ पसर गया है। गुलदार कई मवेशियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं और गुलदार की वजह से लोग शाम ढलते ही अपने घरों में दुबक में को मजबूर हो गए हैं। सबसे अधिक खतरा गांव से दूर स्कूल जाने वाले बच्चों के ऊपर और खेतों एवं गौशाला में काम करने वाली और चारा के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं के ऊपर है। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। 3 दिन पहले ही पीपली गांव के भूपेंद्र सिंह के पांच बकरियों को गुलदार ने एक साथ मार दिया। इससे पहले ग्राम प्रधान प्रियंका देवी ने बताया कि 2 दिन पहले गुलदार ने एक गाय और उसके बछड़े को अपना निवाला बना लिया। वन विभाग ने क्षेत्र में लोगों से गुलदार को लेकर सचेत रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों से कहा है कि बाहर अकेले बिल्कुल ना जाएं और अंधेरा होने पर बाहर जाने से बचें।