Chamoli News: सिरकोट की अरुणा ने बढ़ाया देवभूमि का मान, कृषि अनुसंधान केंद्र में बनी वैज्ञानिक

पिंडर घाटी में रहने वाली अरुणा कुनियाल Aruna Kuniyal का चयन कृषि वैज्ञानिक Agricultural Scientist के तौर पर हुआ है। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
chamoli aruna kuniyal: Chamoli Pindar Valley Aruna Kuniyal became Agricultural Scientist
Image: Chamoli Pindar Valley Aruna Kuniyal became Agricultural Scientist

चमोली: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां की बेटियां चुनौतियों को सफलता में बदलने का हुनर खूब जानती हैं।

Chamoli Aruna Kuniyal became Agricultural Scientist

तभी तो चाहे अभिनय का क्षेत्र हो, रक्षा या फिर विज्ञान का, पहाड़ की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का इतिहास रच रही हैं। इसी कड़ी में एक खुशखबरी चमोली के गौचर से आई है। यहां पिंडर घाटी में रहने वाली अरुणा कुनियाल का चयन कृषि वैज्ञानिक के तौर पर हुआ है। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। परिजन भी बिटिया की कामयाबी पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। अरुणा कुनियाल तलवाड़ी, सिरकोट की रहने वाली हैं। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम से की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और वहां गोल्ड मेडल जीता। आगे पढ़िए

अरुणा ने पीजी और पीएचडी की शिक्षा आईवीआरआई बरेली से हासिल की है। अरुणा के पिता बीडी कुनियाल राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में प्रधानाचार्य के तौर पर सेवारत हैं। वो बेटी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। उनके मार्गदर्शन में अरुणा कृषि अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक बनने में कामयाब रहीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और गुरुजनों को दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, प्रधान दीपा देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अरुणा की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी अरुणा को ढेरों बधाई। उनकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहे, हम यही कामना करते हैं। पिंडर घाटी में रहने वाली अरुणा कुनियाल Aruna Kuniyal का चयन कृषि वैज्ञानिक Agricultural Scientist के तौर पर हुआ है। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।