उत्तराखंड: भाई की जान का दुश्मन बना भाई, लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली..गांव में दहशत

महेश की अपने चाचा के बेटे से रंजिश चल रही थी। दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे, लेकिन महेश ने ये नहीं सोचा था कि चचेरा भाई उसे गोली मार देगा।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haldwani Babiad village firing: Brother shot at his brother in Haldwani Babiad village
Image: Brother shot at his brother in Haldwani Babiad village

हल्द्वानी: आज के दौर में रिश्तों का कोई मोल नहीं रह गया है। छोटी-छोटी बात पर खूनी बवाल होते देर नहीं लगती।

Haldwani Dhari Block Firing

हल्द्वानी में रविवार को यही हुआ। यहां एक युवक ने ताऊ के बेटे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ व कमर में रगड़ खाते हुए निकल गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना धारी ब्लॉक के बबियाड़ गांव की है। यहां पीड़ित महेश चंद्र पुत्र विशन राम गांव में रहकर अपना काम करता है। महेश की अपने चाचा के बेटे से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे, लेकिन महेश ने कभी ये नहीं सोचा था कि चचेरा भाई उसे गोली मार देगा। आगे पढ़िए

रविवार शाम महेश अपने घर के बाहर बैठा था। तभी उसके चाचा का बेटा मनोज हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंच गया। मनोज ने पहले तो गालीगलौज की। महेश ने विरोध किया तो उसने गोली चला दी। गोली महेश के दाहिने हाथ और कमर को रगड़ते हुए आगे निकल गई। उधर गोली की आवाज से गांवभर में दहशत फैल गई। बाद में परिजन घायल महेश को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि घटना के गोलीकांड से जुड़े होने के कारण जांच सिविल पुलिस को सौंपी जा सकती है।