उत्तराखंड: बीच हाईवे पर वाहन ने गुलदार के बच्चे को कुचला, इलाके में घूम रही है गुस्साई मां

गुलदार के शावक की मौत के बाद उसकी मां गुस्से में क्षेत्र में घूमती दिखाई दे रही है। जिससे श्यामपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haridwar highway leopard cub: Vehicle hit leopard Cub in Haridwar Shyampur
Image: Vehicle hit leopard Cub in Haridwar Shyampur

हरिद्वार: जंगली जानवरों का आबादी वाले इलाकों में पहुंचना इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

Vehicle hit leopard Cub in Haridwar Shyampur

हरिद्वार के श्यामपुर में हाईवे क्रॉस कर रहा गुलदार का शावक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शावक की मौत के बाद उसकी मां गुस्से में क्षेत्र में घूमती दिखाई दे रही है। जिससे श्यामपुर क्षेत्र में दहशत है। अब खबर है कि मादा गुलदार की बढ़ती धमक के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। घटना श्यामपुर में पिनाका होटल के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां गुलदार का शावक हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे से गुजर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में गुलदार के शावक की मौके पर ही मौत हो गई। शावक की उम्र करीब 1 साल बताई जा रही है। आगे पढ़िए

देर रात वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर अपनी टीम के साथ गश्त कर श्यामपुर वापस लौट रहे थे। तभी उन्हें हाईवे पर एक जानवर पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो वो जानवर गुलदार का शावक था, जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वन क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार को डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने गुलदार के शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में शव का श्यामपुर रेंज स्थित परिसर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। हाईवे पर तेज गति से दौड़ते वाहन जंगली जानवरों के लिए काल साबित हो रहे हैं। इससे पहले भी 12 मार्च 2021 को सज्जनपुर के पास हाईवे को पार करते हुए 7 साल के गुलदार की दुर्घटना में मौत हो गई थी।