Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी के हर्षित लोहनी ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन इस बात को सच साबित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। हर्षित लोहानी का परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में रहता है। पिता जगदीश चंद्र लोहनी और माता सरोज लोहनी ने बेटे को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। माता-पिता के साथ और गुरुजनों के आशीर्वाद से हर्षित अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहे। आगे पढ़िए
परिजनों ने बताया कि हर्षित हमेशा से मेधावी रहे हैं और स्कूल-कॉलेज में हमेशा टॉप करते रहे। आगवो बचपन से ही रक्षा क्षेत्र में जाकर देश के लिए कुछ करना चाहते थे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहे। अब वो एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन सफलता का आकाश छू रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन हर्षित अपने लक्ष्य से भटके नहीं और मेहनत जारी रखी, जिसका फल उन्हें अब मिला है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी हर्षित लोहनी को ढेरों शुभकामनाएं। उनकी कामयाबी पहाड़ के दूसरे युवाओं को भी कभी हार न मानने की प्रेरणा देगी।