जोशीमठ-गोपेश्वर-कर्णप्रयाग जाएंगे राहुल गांधी, ऐसे होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा का चुनावी शंखनाद करने जा रही है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
rahul gandhi joshimath: Rahul Gandhi will go Joshimath Gopeshwar Karnaprayag
Image: Rahul Gandhi will go Joshimath Gopeshwar Karnaprayag

चमोली: जोशीमठ आपदा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मंगलवार को जम्मू में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जोशीमठ का मुद्दा खूब गरमाया रहा।

Rahul Gandhi will go Joshimath Gopeshwar Karnaprayag

उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौजूद थे और लगे हाथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उत्तराखंड दौरे पर आने का न्योता भी दे आए। जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया। अगले महीने राहुल गांधी उत्तराखंड आने वाले हैं। इस दौरान वो जोशीमठ के साथ ही गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में भी भूधंसाव से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। बुधवार को कांग्रेस भवन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस संबंध में जानकारी दी। राहुल गांधी के दौरे की तैयारी में जुटी कांग्रेस गणतंत्र दिवस के मौके पर लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस 2 महीने तक चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत गणतंत्र दिवस के मौके से कर चुकी है। आगे पढ़िए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में गुरुवार को इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य मोहन प्रकाश ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान मुख्य रूप से सामाजिक परिवर्तन का अभियान था, जबकि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सत्ता परिवर्तन का अभियान है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों पर हमला कर रहा है। इसी क्रम में 2 माह तक चलने वाला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के घर-घर पहुंचेंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मंत्री नवप्रभात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।