Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: पठान फिल्म के गीत बेशर्म रंग से शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी अब भी चल रही है मगर इससे फ़िल्म के कलेक्शन पर कोई खासा प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।
फिल्म रिलीज के पहले ही दिन धर्मनगरी में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया मगर इन सब चीज़ों के बावजूद भी पठान फ़िल्म के लिए देहरादून में लंबी लाइन देखने को मिली। शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण स्टारिंग की फिल्म पठान रिलीज होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद पेंटागन मॉल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए।
दूसरी तरफ देहरादून में फिल्म देखने के लिए लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। राजधानी में न्यू एंपायर हॉल में फिल्म देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिनेमा हॉल के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। बजरंग दल का यह विरोध प्रदर्शन यहीं खत्म नहीं हुआ। धर्मनगरी हरिद्वार में भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। पेंटागन मॉल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फिल्म बंद कराने की मांग करते हुए नारेबाजी की। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग पठान देखने पहुंचे।