Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ये खबर चमोली जिले से जहां नीति घाटी के मलारी में ग्लेशियर टूटने से हड़कंप मच गया है। हम आपको बकायदा इसका वीडियो भी दिखा रहे हैं। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है। मलारी गांव के पास का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समा रहा है। आपको ये भी बता दें कि ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले हाईवे पर है। मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से पूरी घाटी बर्फीले धुंए के आगोश में समाती दिख रही है। आगे देखिए वीडियो
खबर है कि ग्लेशियर टूटने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। इस वक्त यहां सेना, आईटीबीपी के जवान और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के कर्मचारी रहते हैं। इस घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है। शुरुआती जानकारी बताती है कि इस घटना से अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। डर इस बात का है कि गांव के पास पहली बार एवलांच आया है। इस घटना का का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। देखिए Chamoli malari avalanche latest video