Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। राजधानी के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय सीनियर टीम का मैच आयोजित हो सकता है, जिसमें फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चौके-छक्के लगाते देखेंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को जल्द ही सीनियर भारतीय पुरुष टीम के मैच की मेजबानी करने का मौका मिलने वाला है। इसका मतलब हुआ कि कोहली, गिल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज आपको जल्द ही देहरादून में खएलते नजर आएंगे। दरअसल सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से देहरादून में भारतीय सीनियर टीम का मैच कराने का अनुरोध किया था। जय शाह ने इस पर सहमति जताई है। जय शाह सीएयू के पर्यवेक्षक भी हैं। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने मुंबई में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान जय शाह ने सीएयू वूमेंस अंडर-19 टीम को वनडे ट्रॉफी का लगातार दो बार खिताब जीतने पर बधाई दी।
इसके अलावा रणजी ट्रॉफी व अन्य टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीमों के शानदार प्रदर्शन की सराहना भी की। प्रदेश में बेहतर क्रिकेट गतिविधियों के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस स्टेडियम आवश्यक है। ऐसे में जय शाह स्टेडियम के मसले पर प्रदेश सरकार से वार्ता कर सकते हैं। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को संचालन के लिए सीएयू को दिलाने की पहल की जा सकती है। सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएयू की मेजबानी में भारतीय टीम का मैच कराने का अनुरोध किया है, जिस पर बीसीसीआई सचिव ने सहमति जताई है। ये भी कहा कि वह जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएंगे।