Almora District Hospital doctor PK Sinha डॉ. पीके सिन्हा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। अगर पहाड़ के हर अस्पताल में ऐसे डॉक्टर हों तो लोगों को इलाज के लिए शहरों में जेब नहीं कटवानी पड़ेगी।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Almora District Hospital doctor PK Sinha Good work
अल्मोड़ा: डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। बीमारी से परेशान इंसान जब हर ओर से निराश हो जाता है तो भगवान के बाद वो दूसरा शख्स डॉक्टर ही होता है, जिस पर उसे सबकुछ ठीक कर देने का भरोसा होता है।
Almora District Hospital doctors Good work
अल्मोड़ा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला भी इसी भरोसे के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। महिला के पेट में आठ किलो का ट्यूमर था। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा ने बुजुर्ग महिला की हालत देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया और पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाल कर महिला को नई जिंदगी दे दी। जिला अस्पताल में कम संसाधनों के बावजूद पहली बार इस तरह का जटिल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला स्वस्थ है। पीड़ित पार्वती देवी 70 साल की हैं, 15 दिन पहले वो महिला चिकित्सालय पहुंची थीं। महिला ने बताया कि बीते दस साल से वो बच्चेदानी में गांठ से पीड़ित थी।
डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन बुजुर्ग महिला संसाधनों के अभाव के चलते इलाज के लिए बाहर नहीं जा सकती थी। दिक्कत बढ़ने लगी तो वो जिला अस्पताल पहुंची और यहां प्रमुख चिकित्साधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा को दिखाया। उन्होंने बुजुर्ग का चेकअप कर 10 दिन की दवा दी और उसके बाद ऑपरेशन की बात कही। शुक्रवार को डॉक्टर सिन्हा ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से 8 किलो का ट्यूमर निकाला। अच्छी बात ये रही कि महिला का इलाज पूरी तरह निशुल्क किया गया। इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मनोरंजन पंत, डॉ. कविता, डॉ. इन्दु पुनेठा शामिल थे। बुजुर्ग महिला अब स्वस्थ है। डॉ. सिन्हा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। अगर पहाड़ के हर अस्पताल में ऐसे डॉक्टर हों तो लोगों को इलाज के लिए शहरों में जेब नहीं कटवानी पड़ेगी।