हल्द्वानी की कंचन ने 7 मैचों में जड़े 3 अर्धशतक, सेंट्रल जोन टीम में हुआ चयन..बधाई दें

Haldwani Cricketer Kanchan Parihar का सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haldwani kanchan parihar: Haldwani Kanchan Parihar Selection in Central Zone Team
Image: Haldwani Kanchan Parihar Selection in Central Zone Team

हल्द्वानी: क्रिकेट को अक्सर पुरुषों का खेल माना जाता है, लेकिन अब बेटियां भी इस क्षेत्र में हर दिन नए कीर्तिमान बना रही हैं। देश-प्रदेश का नाम रोशन रही हैं।

Kanchan Parihar Selection in Central Zone

उत्तराखंड महिला टीम की एकता बिष्ट और बिंदुखत्ता की कंचन परिहार दो ऐसी ही होनहार बेटियां हैं। इन दोनों का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ है। एकता बिष्ट उत्तराखंड सीनियर टीम की कैप्टन हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने 2022-23 सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश की अंडर-19 टीम वनडे चैंपियन बनी तो वहीं सीनियर टीम ने वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अब एकता बिष्ट के साथ कंचन परिहार सेंट्रल जोन टीम में चुनी गई हैं। कंचन परिहार की उपलब्धि कई मायनों में खास है। वो हल्द्वानी की रहने वाली हैं। आगे पढ़िए

सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में कंचन परिहार का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 फिफ्टी निकली थी। उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंचन दूसरे स्थान पर थीं। शानदार प्रदर्शन के बल पर ही कंचन को जोनल टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला है। जोनल टूर्नामेंट महिला क्रिकेटरों के लिए बेहद अहम मौका है, क्योंकि यहां शानदार प्रदर्शन करने वालों को टीम इंडिया का हिस्सा बनने का मौका मिलता है। इस तरह अगर कंचन जोनल टूर्नामेंट में भी दमदार प्रदर्शन कर सकीं तो उन्हें भविष्य में बड़े मौके मिलेंगे। महिला इंटर जोनल टूर्नामेंट की शुरुआत 12 फरवरी से होने जा रही है।