Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: हम अपने आसपास कई लोगों को देखते हैं जो कई उपलब्धियां अपने नाम कर रहे हैं। मगर असल उपलब्धि तो वह होती है जो कि मुश्किल परिस्थितियों के बीच में हासिल की जाएं।
ऐसी खबरें आशा की किरण लेकर आती हैं, ऐसी खबरें यह उम्मीद देती हैं कि जीवन में अगर कोई कुछ ठान ले और सच्चे मन से उसकी तरफ मेहनत करें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। आज हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसे ही बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने कड़ी मेहनत से एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। हम बात कर रहे हैं टिहरी गढ़वाल प्रतापनगर के चौंधार गांव के श्री राम सिंह राणा एवं श्रीमती सरिता राणा की बेटी शालिनी राणा की। शालिनी ने जम्मू कश्मीर, गुलमर्ग में आयोजित इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में स्कीइंग में 400 मीटर व 800 मीटर में सिल्वर मैडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। शालिनी देहरादून में एसजीआरआर में अभी 12 की छात्रा हैं। उनके पिताजी सेना से रिटायर्ड हैं। आने वाली मार्च में वे इटली में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनकी उपलब्धि के बाद से उनके क्षेत्र एवं परिवार में खुशी छा गई है।