उत्तराखंड में ऋषिकेश के बाद गोपेश्वर में शुरू होने जा रही रिवर राफ्टिंग, पढ़िए पूरी डिटेल

River rafting in Rishikesh and Gopeshwar ऋषिकेश के साथ उत्‍तराखंड में इस जगह भी पर्यटक कर सकेंगें राफ्टिंग-
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand river rafting: River rafting in Rishikesh Gopeshwar
Image: River rafting in Rishikesh Gopeshwar

ऋषिकेश: ऋषिकेश में राफ्टिंग बहुत प्रचलित है मगर अब जल्द ही उत्तराखंड के गोपेश्वर में भी पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले पाएंगे।

River rafting in Rishikesh and Gopeshwar

अलकनंदा नदी पर देवलीबगड से लंगासू में राफ्टिंग कराने का निर्णय लिया गया। जिला गंगा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। दरअसल पिछले दिनों जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक हुई थी और बैठक में यह फैसला लिया गया कि जल्द ही गोपेश्वर में रिवर राफ्टिंग की जाएगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यह पर्यटन और रोजगार बढ़ाने के लिहाज से एक सराहनीय कदम है। आगे पढ़िए

राफ्टिंग की बात करें तो ऋषिकेश इस समय देश का सबसे मशहूर राफ्टिंग स्पॉट है जहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक राफ्टिंग करने आते हैं। राफ्टिंग कई स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है। इसके अलावा अन्य साहसिक खेलों की बात करें तो ऋषिकेश में राफ्टिंग के अलावा बंजी जंपिंग, क्लिफ जंपिंग जैसे अन्य खेल भी हैं जो पर्यटकों के बीच में काफी मशहूर हैं। ऋषिकेश के अलावा ही अब टिहरी गढ़वाल में साहसिक खेलों को तवज्जो दी जा रही है और वहां भी कई साहसिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।