Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
इस बीच उत्तराखंड के अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने महिला जोनल वनडे ट्रॉफी में कमाल कर दिया। एकता बिष्ट ने सेंट्रल जोन से खेलते हुए 1 ही मैच में 10 ओवर में 10 रन देकर 8 विकेट झटके। आपको बता दें कि आजकल बीसीसीआई द्वारा महिला जोनल वनडे ट्रॉफी का आयोजन करवाया जा रहा है। मुकाबला था सेंट्रल जोन बनाम नोर्थ-ईस्ट जोन का। उत्तराखंड की एकता बिष्ट सेंट्रल जोन की तरफ से खेल रही हैं। इस मैच में एकता बिष्ट ने 10 ओवर में 10 रन देकर 8 विकेट लिए। खास बात ये भी है कि एकता ने 10 ओवर्स में 4 मेडन ओवर भी डाले। एकता की धारदार गेंदबाजी की बदौलत नोर्थ-ईस्ट जोन की पूरी टीम 42 रन पर ऑल आउट हो गई। सेंट्रल जोन ने 10 विकेट से मुकाबले को जीता। आपको बता दें कि एकता बिष्ट भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक ली है। साल 2017 के विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी गेंदबाजी को कौन भूल सकता है। उस मैच में एकता ने 5 विकेट झटके थे।