देहरादून के लच्छीवाला में अब लीजिए स्विमिंग का अलग अनुभव, तैयार हैं साफ पानी के नए तालाब

New ponds in Dehradun Lachhiwala अगर आप प्रकृति के करीब होने का आनंद लेना चाहते हैं तो लच्छीवाला नेचर पार्क जरूर आएं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
lacchiwala nature park dehradun: New ponds in Dehradun Lachhiwala Nature Park
Image: New ponds in Dehradun Lachhiwala Nature Park

देहरादून: देहरादून के पर्यटक स्थलों में लच्छीवाला नेचर पार्क का विशेष स्थान है। पिछले कुछ सालों में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

New ponds in Dehradun Lachhiwala

जिससे प्रशासन की आय में भी इजाफा हो रहा है। नेचर पार्क में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और शानदार बनाने के लिए अब यहां स्विमिंग की शुरुआत होने वाली है। यहां आने वाले सैलानी नेचर पार्क में स्विमिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। नेचर पार्क में मनोरंजन के तमाम साधन पहले से उपलब्ध हैं, जो कि इसे बड़ों से लेकर बच्चों तक के बीच में खूब लोकप्रिय बनाते हैं। अब गर्मी के सीजन में यहां पर पर्यटक स्वच्छ पानी में स्विमिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि इस बार लच्छीवाला नेचर पार्क आने वाले पर्यटक तपती गर्मी में स्वच्छ पानी में डुबकी लगाकर खुद को तरोताजा कर सकेंगे। पिछले साल कुछ कारणों से पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार इस समस्या को दूर कर दिया गया है।

Dehradun Lachhiwala Nature Park

स्वच्छ बहते पानी को डायवर्ट कर नेचर पार्क में तालाब बनाए गए हैं। जहां महिलाओं के लिए अलग और अन्य लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। बता दें कि पिछले साल लच्छीवाला नेचर पार्क में 3 करोड़ से ज्यादा सैलानी पहुंचे थे, जिससे प्रशासन को 3 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला था। इस साल पर्यटकों की तादाद में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले सीजन में 4 करोड़ से अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है। पार्क आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां हर इंतजाम किए जा रहे हैं। मनोरंजन के साथ ही उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में भी जानने को मिल रहा है। लच्छीवाला नेचर पार्क को दिल्ली-मैसूर के म्यूजिकल पार्क की तर्ज पर बनाया गया है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ये पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।