Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश से सनसनीखेज मामला आ रहा है। यहां एक होटल में दो लाशें मिली हैं। इसके बाद से मौके पर हड़कंप मच गया।
खबर है कि इनमें से एक शव लड़की का तो एक शव लड़के का है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। दोनों ने बीती रात ही होटल में कमरा लिया था। पुलिस को प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ये खबर हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर कोयल घाटी के पास होटल मधुबन इन की है। बताया जा रहा है कि बीती रात युवक-युवती ने होटल में कमरा लिया था। जब उन्होंने सुबह से दरवाजा नहीं खोला था तो होटल प्रबंधक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए। युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। युवती की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। होटल के एंट्री रजिस्ट्रर में युवक ने अपना नाम हिमांशु राजपूत निवासी बिजनौर और युवती ने अपना पता वर्षा राजपूत निवासी ऋषिकेश लिखा था। पुलिस को प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है।